Uttarakhand Weather Alert- उत्तराखंड में मानसून के विदा होने का क्रम शुरू हो गया है, लेकिन पूरी तरह जाने से पहले मानसून तल्ख तेवर दिखा सकता है। सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिले व गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है। लिहाज इस दौरान नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। साथ ही कुछ दिन पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।
पड़ सकती हैं मध्यम से तेज बौछार

प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने के बाद फिर करवट बदलने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप के साथ बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बौछार पड़ सकती हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी इसके बाद छह से आठ अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। खासकर कुमाऊं में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान नदी-नालों में बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने के साथ भूस्खलन हो सकता है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में भी हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे में पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 
