- पौड़ी के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के निलंबन के बाद मुख्य कृषि अधिकारी को किया गया सम्बद्ध, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले-प्रकरण पर होगी विस्तृत जांच
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र कुमार को स्थानान्तरित करते हुए कृषि निदेशालय देहरादून में सम्बद्ध किया गया है। कृषि सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है।
विदित हो कि पिछले बुधवार को सोशल मीडिया एवं मीडिया में प्रसारित खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में तैनात कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद यह संज्ञान में आया कि मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा राजकीय अवकाश के दिन कार्यालय की विशेष बैठक बुलाई, जिसमें निलंबित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को भी बुलाया गया। बैठक की जानकारी लगने के तुरन्त बाद कृषि मंत्री ने विभागीय सचिव और महानिदेशक को कार्यवाही के आदेश दिये थे।
विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त अधिकारियों के विस्तृत जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसको बिल्कुल भी बक्शा नही जाएगा और सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं और जनता के हित में किए जा रहे कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड 

