देहरादून :(बड़ी खबर) शिक्षक भर्ती में 1670 पदों के लिए 61861 आवेदन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

शिक्षक भर्ती : 1670 पदों के लिए 61861 आवेदन

देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती को जल्द पूरा किया जाएगा। विभाग को 1670 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए 61861 आवेदन मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किसान परिवार की बेटी ने बॉक्सिंग में मचाया धमाल, अब मिलेगा हिमालय रत्न; जानिए कौन हैं खुशी चंद
Ad

शिक्षा मंत्री ने कहा, भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पौड़ी जिले में शिक्षकों के 230 खाली पदों के लिए 6600 आवेदन मिले हैं। जबकि चमोली में 162 पदों के लिए 6040, रुद्रप्रयाग में 155 पदों के लिए 5667, टिहरी में 216 पदों के लिए 6100, उत्तरकाशी में 134 पदों के लिए 5259, देहरादून में 97 पदों के लिए 2813, नैनीताल में 129 पदों के लिए 6255, अल्मोड़ा में 241 पदों के लिए 6634, बागेश्वर में 118 पदों के लिए 5780 आवेदन मिले हैं। वहीं, चंपावत जिले में शिक्षकों के 85 पदों के लिए 5190 और पिथौरागढ़ जिले में 103 खाली पदों के लिए 5523 आवेदन आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पेंशनभोगियों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे सुमित हृदयेश

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों में अभ्यर्थियों के आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है, इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार कर उसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा के भीतर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें