- आंगनबाड़ी सहायिका के पांच हजार पद भरे जाएंगे
- महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की घोषणा
देहरादून। प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 5115 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर समायोजित होने का समायोजन पत्र देते हुए इसकी घोषणा की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर सीधे समायोजन किया गया है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में यह एक अभूतपूर्व निर्णय है।
जो मातृ शक्ति के हित में एक व्यापक बदलाव लाएगा। इससे पहले लोक कलाकारों, उत्तराखंड महिला पहाड़ी बैंड एवं बालिका निकेतन की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक खजान दास ने की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं 

