देहरादून। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 156 पदों पर भर्ती का न विज्ञापन जारी हो गया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड एक अप्रैल से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 53 (जनरल-29, एससी-24) और एसोसिएट प्रोफेसर के 103 (जनरल-59, एससी-33, ओबीसी-08, ईडब्ल्यूएस-03) पदों पर ये भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि सरकार के शासनादेश के मुताबिक,
पर्वतीय क्षेत्र यानी अल्मोड़ा व श्रीनगर के लिए मेडिकल टीचर्स डेफिशिएंसी कंपेनसेटरी स्कीम के तहत 50 प्रतिशत भत्ता मिलेगा। विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक होंगे। आवेदन शुल्क भी 30 अप्रैल की शाम पांच बजे तक ही जमा हो सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
