- आदि कैलाश, ओम पर्वत दर्शन योजना अप्रैल से
देहरादून। पर्यटन विभाग आदि कैलाश और ओम पर्वत हेली दर्शन योजना की शुरुआत अगले महीने से करने जा रहा है। इसके तहत पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय से यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा अप्रैल-मई और इस साल अक्तूबर से अगले साल मार्च तक ट्रायल के तौर पर चलेगी। व्यास घाटी में हेली सेवा के माध्यम से आदि
कैलाश व ओम पर्वत की यात्राएं कराई जाएंगी। हेली सेवा की शुरुआत पिथौरागढ़ से होगी। पहले दिन पिथौरागढ़ हेलीपैड से गुंजी और गुंजी के होम स्टे में रात्रि विश्राम, दूसरे व तीसरे दिन हेली सेवा गुंजी से नाबिडांग और जौलिंकींग के साथ ही कालापानी व पार्वती सरोवर एटीवी के माध्यम से यात्राएं कराने के
बाद वापस गुंजी के होम स्टे में प्रवास कराया जाएगा। चौथे दिन गुंजी से पिथौरागढ़ वापसी हेली के माध्यम से यात्रा पूरी होगी। पर्यटन विभाग के मुताबिक, इससे एक ओर जहां शीतकाल में रोजगार बढ़ेगा, वहीं जनजातीय संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, लोककलाओं की जानकारी पर्यटकों को मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
