देहरादून। मुख्यमंत्री और सचिव सैनिक कल्याण से मानदेय बढ़ने समेत विभिन्न आश्वासन मिलने के बाद उपनल कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उम्मीद जताई कि सभी मांगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सकारात्मक निर्णय लेंगे, ताकि 25 हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों को राहत मिल सके।
उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 12 फरवरी से अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार शुरू किया था। इस दौरान तब से 25 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारी कामकाज छोड़कर आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर प्रदेशभर से उपनल कर्मचारी एकजुट हुए।
प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शासन में वार्ता को गया, जिसमें विनय प्रसाद, प्रमोद गुसाईं, महेश भट्ट, गणेश गोदियाल शामिल हैं। यहां सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी व उपनल के एमडी बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि.) ने उनसे आंदोलन स्थगित करने की अपील करते हुए मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।
इसके बाद प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूरा विश्वास है कि वे नौ सूत्री मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। इसके बाद सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, उपनल एमडी के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि सभी उपनल कर्मियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ेगा, जिसका शीघ्र शासनादेश होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास 
