बंशीधर तिवारी को मिला शिक्षा महानिदेशक का प्रभार
देहरादून। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को शिक्षा महानिदेशक का प्रभार मिला है। उन्हें शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान का प्रतिस्थानी बनाया गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी मसूरी में 17 फरवरी से 28 मार्च के बीच ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रतिभाग करने पर अधिकारियों के प्रतिस्थानी नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के प्रतिस्थानी के तौर पर नामित रंजना राजगुरु के स्थान पर बंशीधर तिवारी को नामित किया गया है।
डॉ. मुकुल बने माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक
देहरादून। माध्यमिक शिक्षा में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. मुकुल कुमार सती को माध्यमिक शिक्षा का प्रभारी निदेशक बनाया गया है। अपर सचिव रंजना राजगुरु ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि डॉ. मुकुल कुमार सती को जनहित में निदेशक माध्यमिक शिक्षा का प्रभार अगले आदेश तक या नियमित पदोन्नति तक जो भी पहले को प्रदान किया जाता है। इस प्रभार के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन व भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अजय कुमार प्रारंभिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक नियुक्त
देहरादून। अपर शिक्षा निदेशक सीमैट अजय कुमार नौडियाल को प्रारंभिक शिक्षा का प्रभारी निदेशक बनाया गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। अपर सचिव रंजना राजगुरु ने जारी आदेश में कहा, अजय कुमार नौडियाल को जनहित में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का प्रभार अगले आदेश या फिर नियमित पदोन्नति तक जो भी पहले हो तक के लिए प्रदान किया जाता है। इस प्रभार के लिए नौडियाल को कोई अतिरिक्त वेतन, भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल 

