हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गौलापार पुल के नीचे गौला नदी में मिला एक युवक का शव।
हल्द्वानी- हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गौलापार पुल के नीचे गौला नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार गौला नदी में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक सड़क से नदी में गिर गया होगा। लेकिन मौत के सही कारणों की जांच पुलिस कर रही है।इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुए चोरगलिया रोड के रेलवे फाटक से गोला पुल को जोड़ने वाली रोड का एक हिस्सा अभी तक ठीक नहीं किया गया है, जिससे गौलापार आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर महज बांस लगाए गए हैं, जिन्हें आसानी से लांघकर कोई भी खतरनाक क्षेत्र में पहुंच सकता है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर तुरंत पुख्ता क्रैश बैरियर लगाए जाएं। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड (दुखद) : हल्द्वानी में करंट से पिता और पुत्री की मौत
अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला 
