हल्दूचौड़। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को छात्र कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह और एनसीसी रैंकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 34वीं बटालियन आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी हेमंत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद, गोपनीयता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्य अतिथि, विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट और प्रधानाचार्या ने सभी पदाधिकारियों को बैज और पद-पट्टिकाएं प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।
इस वर्ष विद्यालय के गौरव बिष्ट को हेड बॉय, वर्षा ऐरी को हेड गर्ल, कुशाग्र राठौर को वाइस हेड बॉय और महिमा कैड़ा को वाइस हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दिशांत कुमार को स्पोर्ट्स कैप्टन, धीरज जोशी को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, श्रेया को कल्चरल हेड, श्रुति और आदित्य को अनुशासन प्रभारी तथा चैताली चंद को लिटरेरी हेड बनाया गया।
चारों हाउसों के कैप्टन और वाइस कैप्टन ने भी शपथ लेकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि हेमंत कुमार ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व, अनुशासन और समय का सम्मान करने वाला विद्यार्थी जीवन में हमेशा आगे बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करने की अपील की।
इसी अवसर पर विद्यालय में एनसीसी रैंकिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई। इसमें देवेश सिंह को जूनियर अंडर ऑफिसर, हर्षिता पांडे को कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट, अभिमन्यु, हिमानी और आकांक्षा को सार्जेंट तथा गौरव मेहता और गीतांजलि को कॉरपोरल की रैंक प्रदान की गई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों और एनसीसी कैडेट्स को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
