हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्री संगीत समारोह-2026 संगीत, नृत्य और कला की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की विभिन्न विधाओं का ऐसा संगम देखने को मिला…जिसने पूरे सभागार को सुरों और ताल की मधुर अनुभूति से भर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर मीनाक्षी भट्ट, शिवालिक स्कूल के निदेशक रमेश शर्मा, संगीत विभाग के डॉ. गोविंद सिंह बोरा और डॉ. दीपा पंत, आरटीओ गुरदीप सिंह, असिस्टेंट ईपीएफ कमिश्नर विशाल, ओ.पी. पांडे और साकेत अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत शुभानाद संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद राधा कृष्ण संगीत संस्थान के कलाकारों ने स्वागत गीत और गणपति वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। नूपुर संगीत संस्थान की छात्राओं ने शास्त्रीय कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
शुभानाद संगीत विद्यालय की छात्रा पूजा पंत ने राग पूरिया धनाश्री की प्रस्तुति देकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं नादस्पर्शम् विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने राग झिंझोटी के साथ उत्तराखंड के लोककवि गिर्दा के प्रसिद्ध गीत ‘उत्तराखंड मेरी मातृभूमि’ की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
समारोह के अंतिम चरण में दिल्ली से आए तबला वादक जरघाम अकरम खान ने अजराड़ा घराने की शैली में तीनताल पर शानदार तबला वादन प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में कायदे, रेल और परन की बारीकियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का समापन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी और उनके सुपुत्र अंजनेय जोशी की मनमोहक बांसुरी प्रस्तुति के साथ हुआ। राग नंद की मधुर प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया और लंबे समय तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
इस अवसर पर संगीत गुरु पंडित हरीश चंद्र पंत, हेमंत जोशी, हरीश जोशी, उमा बा का स समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी, डॉ. कोमल जोशी, पंकज आर्या, आनन्दा अकादमी के निदेशक भूपेंद्र बिष्ट, सिंथिया स्कूल के निदेशक प्रवीण रौतेला तथा व्हाइटहॉल स्कूल के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
