हल्द्वानी : नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजपा नेता एवं पार्षद अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू तथा उसके पुत्र जय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू ने अपने घर के बाहर 23 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद मामले को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपी ने पुलिस को अपने ही घर में फायरिंग होने की झूठी सूचना दी और पूरे घटनाक्रम को साजिश के तहत अलग दिशा में मोड़ने का प्रयास किया।
जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो नाली बंदूक और एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद गिरफ्तारी की गई।
घटना के बाद राजनीतिक स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर
राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके
उत्तराखंड: एक साल से गायब बुजुर्ग का कंकाल जंगल में मिला
मुख्यमंत्री धामी ने 12 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती पर जोर
उत्तराखंड में श्रमिकों को सीधा लाभ, DBT से करोड़ों की मदद जारी
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना शुरू, अब घर बैठे भरें फॉर्म
देहरादून :(बड़ी खबर) इनको मिली कुलपति की जिम्मेदारी
उत्तराखंड: अपने बचपन के स्कूल पहुंचे IAS दीपक रावत, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन 25 शिक्षकों को दी गई प्रतिनियुक्ति
देहरादून :(बड़ी खबर) हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट इसी महीने 
