हल्द्वानी। उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन कार्य पिछले करीब डेढ़ महीने से ठप पड़े हैं, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने आरसीएमएस पोर्टल से डाटा को नए यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) में स्थानांतरित किए जाने के चलते 26 फरवरी से पोर्टल बंद है।
इसका सीधा असर आयुष्मान कार्ड बनवाने और शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ रहा है…क्योंकि इन दोनों के लिए राशन कार्ड जरूरी दस्तावेज है। सामाजिक कार्यकर्ता शकील सलमानी ने बताया कि पोर्टल बंद होने से गरीब परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है और उन्हें इलाज तक में दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

खाद्य कार्यालयों में रोजाना दर्जनों लोग जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण कर्मचारी भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। नए राशन कार्ड बनाना, नाम जोड़ना-हटाना, ट्रांसफर और अन्य सभी सेवाएं प्रभावित हैं।
खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि पोर्टल खुलवाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया है और जल्द ही समस्या के समाधान की उम्मीद है। हालांकि राशन वितरण व्यवस्था फिलहाल सुचारू रूप से जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
