देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 79वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुणवत्ता आधारित संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया और बीआईएस की अठारह दशकों की उपलब्धियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआईएस ने मानकीकरण, प्रमाणीकरण और गुणवत्ता परीक्षण के माध्यम से न केवल उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाया है…बल्कि उपभोक्ताओं के जीवन में भरोसा और सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि आज मानक केवल उद्योग तक सीमित नहीं हैं…बल्कि कृषि, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, ऊर्जा, जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन और डिजिटल सेवाओं तक विस्तृत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन, मेडिकल डिवाइस, रिसाइकिल सामग्री और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बीआईएस द्वारा समयानुकूल मानक तय किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपने स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, जैविक कृषि उत्पाद, औषधीय जड़ी-बूटियां और स्थानीय खाद्य उत्पादों के लिए उच्च गुणवत्ता मानक स्थापित कर रही है। इसी दिशा में “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड राज्य के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिला रहा है।
मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक सोच और तकनीकी नवाचार को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पॉलिसी 2025 लागू की गई है। प्रदेश के 13 जनपदों के 95 ब्लॉकों में लगभग 180 STEM आधारित प्रयोगशालाएँ स्थापित की गई हैं। प्रत्येक जनपद में लैब-ऑन-व्हील्स संचालित हैं और 60 पेटेंट सूचना केंद्र बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने देहरादून में बनने वाली पांचवीं साइंस सिटी का जिक्र करते हुए बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से 175 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना आकार ले रही है। इसके अलावा, महिला प्रौद्योगिकी केंद्र और विज्ञान-प्रौद्योगिकी आधारित रेस्क्यू मॉडल को अंतरराष्ट्रीय मान्यता भी मिली है।
कार्यक्रम में विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, निदेशक बीआईएस सौरभ तिवारी, महानिदेशक यू-कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, ब्रिगेडियर के.जी. बहल और उद्योग एवं व्यापार संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी 

