देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से विकसित ‘श्रमिक सेवा मोबाइल एप’ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 8,005 श्रमिकों के खातों में DBT के माध्यम से 17 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए अब ऑफलाइन अनुदान प्रक्रिया बंद कर दी गई है और ऑनलाइन माध्यम से सीधे खातों में धनराशि भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि अब तक 11,828 लाभार्थियों को करीब 29.89 करोड़ की सहायता दी जा चुकी है। साथ ही श्रमिकों के कौशल विकास पर जोर देते हुए प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, मिस्त्री और कारपेंटर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि पोर्टल के जरिए हजारों पंजीकरण हो चुके हैं और श्रमिक कल्याण के लिए करोड़ों की धनराशि उपलब्ध है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 

