कालाढूंगी : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार गुरुवार को उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत, जी के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा परगना कालाढूंगी अंतर्गत बुक सेलरों एवं विद्यालयों में बुक विक्रय करने में NCRT के अतिरिक्त किताबों का विक्रय करने तथा किताबें पर अभिभावकों से निर्धारित बिक्री दर से अधिक रुपए वसूले जाने की शिकायत पर संयुक्त रूप से बुक सेलर की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कालाढूंगी स्थित अजंता बुक डिपो पर NCRT की बुक पाई गई, तथा स्कूल ड्रेस बिना मोनोग्राम के पाए गए, भंडारी बुक डिपो तथा आनंद बुक डिपो पर स्कूल के मोनोग्राम की ड्रेस पाई गई।
इसके अतिरिक्त सुमसन क्लॉथ हाउस पर पांच प्राइवेट स्कूल के मोनोग्राम की ड्रेस बिकती पाई गई, स्कूल ड्रेस विद्यालय के नाम से बेचने संबंधी कोई भी दस्तावेज दुकानदार द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। स्कूल ड्रेस पर निर्धारित मूल्य अंकित नहीं पाया गया।

इसके अतिरिक्त कालाढूंगी बंदोबस्ती स्थित कैमरेड्री पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। उक्त स्कूल में NCRT के अतिरिक्त कोई बुक नहीं पाई गई।
उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत द्वारा बताया गया है कि आगे भी उक्त अभियान जारी रहेगा, किसी भी अभिभावक के माध्यम से शिकायत मिलने पर बुक सेलर/विद्यालय के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान थाना प्रभारी कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी, शिक्षा विभाग से अशोक कुमार सिंह, पूजा सूठा, विदुषी रजवार व अन्य उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती 
