लालकुआं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटाहल्दू में अध्यनरत कक्षा 10 की छात्रा स्कूल से घर आते समय रास्ते में पढ़ने वाली झाड़ियां में अचानक रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हो गई, जिसकी स्कूल ड्रेस झाड़ियों के बीच से बरामद हुई है। जबकि छात्रा की तलाश पुलिस, परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा शुरू कर दी गई है। वहीं क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
यहां मोटाहल्दू स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 10 की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर को लौट रही थी रास्ते से अचानक लापता हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार महावीर औद्योगिक संस्थान मोटाहल्दू क्षेत्र में निवास करने वाले सतीश उपाध्याय की पुत्री ललित उपाध्याय जो कि कक्षा 10 की छात्रा थी, स्कूल से वापस घर महावीर औद्योगिक संस्थान के समीप काली मंदिर को लौट रही थी, घर को जाने के लिए झाड़ियों के बीच से रास्ता निकलता है, उन्ही झाड़ियों के बीच से अचानक लापता हो गई। बच्ची की स्कूल ड्रेस झाड़ियां के बीच पड़ी हुई मिली हैं। परंतु बच्ची के घर नहीं पहुंचने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल दलबल सहित मौके पर पहुंच गए, और छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है। वही मौके पर पहुंची फोरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड द्वारा लापता छात्रा की तलाश में अपना योगदान दिया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 

