उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक मात्र सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और उनके सहयोगियों के कोरोना CORONA पॉजिटिव होने की अफवाह के बाद अस्पताल प्रशासन को सामने आना पड़ा । अस्पताल के पी.एम.एस.ने बताया कि कोरोना फ्रंट लाइन वॉरियर टीम का रैपिड टैस्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वेब टैस्ट भेजा जा रहा है ।
नैनीताल शहर में सवेरे से ही अस्पताल की COVID 19 ड्यूटी में लगे दो वरिष्ठ डॉक्टर और उनकी टीम के कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह से सनसनी फैल गई । व्हाट्स एप समेत तमाम सोशियल मीडिया में सर्व लोकप्रिय डॉक्टर के पॉजिटिव होने की अफवाह से लोगों में भय बैठ गया । इससे अस्पताल प्रबंधन समेत स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया । इससे पहले भी मंगलवार को सी.एम.ओ.कार्यालय के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह ने नैनीताल की शांत और सीधी साधी जनता को भयभीत कर दिया था । आज सवेरे से ही अस्पताल में मीडिया का जमावड़ा लग गया तो पी.एम.एस.को सामने आना पड़ा । पी.एम.एस. डा.के.एस.धामी ने मीडिया को बताया कि अस्पताल प्रशासन के कोरोना पॉजिटिव होने की केवल अफवाह है और वो आज अस्पताल में कोरोना ड्यूटी में लगे फ्रंट लाइन वॉरियर का रैंडम टैस्ट करेंगे ।
जानकारी के अनुसार रैपिड ब्लड टैस्ट में डॉक्टर समेत कुछ लोग पॉजिटिव आए थे । संदेहास्पद होने के कारण फ्रंट लाइन वारियर जैसे कोरोना स्वेब टैस्ट लेने वाले, चालक, डॉक्टर आदि के भी टैस्ट कराए जा रहे हैं ।
उत्तराखंड- इस पहाड़ी किसान ने कर दिया कमाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया नाम

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
