हल्द्वानी में शुक्रवार को कोरोनावायरस COROAVIRUS कोविड-19 के कुल 21 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से सात मामले कोरोना सैंपल जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और 14 मामले एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद से शहर के कई इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है उधर हल्द्वानी के राजपुरा स्थित अर्बन सेंटर में 4 स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद से अर्बन सेंटर को बंद कर दिया गया है उधर 1 दिन पूर्व सील की गई पालम सिटी में स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें पालम सिटी में घर-घर जाकर कोविड-19 की जांच कर रही है।
इसके अलावा शहर के प्रमुख आवासीय कॉलोनी पालम सिटी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद जिलाधिकारी ने आईआरटी की संस्तुति के बाद दो सरकारी दफ्तरों समेत छह आवासी कालोनियों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है इन दफ्तरों व कॉलोनियों में अगले आदेशों तक आवाजाही पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 8 कंटेनमेंट जोन में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से गोजाजाली बरेली रोड निकट हिमालय स्कूल का क्षेत्र इसके अलावा बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निकट लाल स्कूल, इसके अलावा गणपति विहार गोजा जाली उत्तर और मोहम्मदी चौक इंदिरा नगर, इसके अलावा अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर राजपुरा, सरकारी दफ्तर प्रधान डाकघर हल्द्वानी, सेंट्रल जीएसटी कार्यालय के निकट एलआईसी दफ्तर, ऐसे तमाम छोटे कंटेनमेंट जोन में प्रशासन के अगले आदेश तक बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर पूर्णतया रोक रहेगी आवश्यक वस्तु की पूर्ति प्रशासन द्वारा की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
