रुद्रपुर- मंत्री की बैठक में विधायक के सवाल पर जिलाधिकारी ने विधायक की याददास्त कमजोर होना कहा तो विधायक राजेश शुक्ला भड़के । विधायक ने जिलाधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई और बैठक छोड़कर चल दिये ।
ऊधम सिंह नगर जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने आज जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बैठक ली । बैठक में जिले के तमाम अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा हुई, इस दौरान रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल और किच्छा विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद थे । बैठक के दौरान किच्छा विधायक के सवाल पूछने पर जिलाधिकारी ने जवाब में विधायक की याददाश्त कमजोर होने की बात कही तो विधायक ने जिलाधिकारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और बैठक छोड़कर चले गए ।

मामले के अनुसार विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विधानसभा में किये जा रहे कार्यो के बारे में पूछा, तो जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने जवाब के बदले विधायक से यह कह दिया कि आपकी याददासत कमजोर है। इसके बाद विधायक का गुस्सा सातवें आसमान में जा पहुंचा। विधायक ने जिलाधिकारी को जमकर खरीखोटी सुनाते हुए बैठक छोड़ दी। प्रभारी मंत्री, मदन कौशिक ने उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वह बैठक छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा है डी.एम.इसके मालिक नहीं है । आपदा, खनन और जिला विकास प्राधिकरण से जमा हुए राजस्व को विधायकों के क्षेत्र में खर्च होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जिलाधिकारी कार्यालय के 500 मीटर की दूरी में जिला अस्पताल का यह हाल है तो पूरे जिले के अन्य अस्पतालों का क्या हाल होगा ? जिलाधिकारी साढे तीन साल में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक बार भी नहीं पहुंचे । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल बैठक में गाना गाने से नहीं, धरातल पर काम करना ही होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा 


