- शिक्षा विभाग में स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू, 20 तक आवेदन
देहरादून- शिक्षा विभाग में स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विभाग ने अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर तबादला के लिए पात्र शिक्षकों और मिनिस्ट्रियल कर्मियों से 20 मई तक आवेदन मांगे हैं। सभी शिक्षकों इसके लिए दस-दस विकल्प देने होंगे। उधर, विभाग को तबादलों में 20 दिन की राहत मिल गई है।
माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. मुकुल सती के बुधवार को जारी आदेश के अनुसार शैक्षिक सत्र 2024- 25 के लिए प्रवक्ताओं और एलटी संवर्ग के शिक्षकों के साथ ही मिनिस्ट्रियल संवर्ग के सभी स्थानांतरण वार्षिक स्थानांतरण एक्ट के अनुसार
किए जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम में अनिवार्य स्थानांतरण के लिए पात्र शिक्षकों और रिक्त पदों की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। शिक्षकों को आवेदन 20 मई तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना है। जहां से तय फार्मेट में सूची बनाए जाने के बाद आवेदन 25 मई तक संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय 30 मई तक जांच पड़ताल के बाद लिस्ट मंडलीय कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
