सील भवन में चल रहा था निर्माण कार्य
हल्द्वानी : गौजाजाली में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक वर्ष पहले जिस भवन को सील किया था, उसी भवन में सील तोड़कर निर्माण कार्य चल रहा था।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि डीडीए की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों भाईयों पर मानकों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की है। डीडीए के सहायक अभियंता हेम उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि नौ दिसंबर 2024 को शनि बाजार रोड गौजाजाली निवासी हसीन व फहीम के निर्माणाधीन भवन के प्रथम तल को प्राधिकरण के मानकों का उल्लंघन करने पर सील किया गया था। शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने शिकायत पर निरीक्षण किया तो सीलबंद भवन के भूतल में ईट चिनाई व प्लास्टर का कार्य किया जा रहा था। इस स्थान पर लोहे का दरवाजा व शटर लगाया गया है। प्राधिकरण ने इसे विकास अधिनियम के तहत मानकों का उल्लंघन माना।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

