हल्द्वानी- पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने गौला पुल से नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। शव फोरेसिंक जांच के लिए भेजने के साथ ही पुलिस घटना और आत्महत्या के पुष्ट कारण की जांच में जुट गई है। बनभूलपुरा एसओ युनूस खान ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे एक युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी।
यह भी पढ़े 👉.उत्तराखंड-(चमोली आपदा) ITBP के देवदूतों ने बचाई सुरंग में मजदूर की जान तो वह खुशी से नाचने लगा, VIDEO
नदी में पानी का स्तर कम होने से पत्थर से सिर पर चोट लगने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई रजत ने माता-पिता के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान विक्की (22) पुत्र बल्लू निवासी जवाहर नगर के रूप में की। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद पता चला कि युवक का शनिवार रात गर्भवती पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इधर, घटना का पता चलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े 👉.उत्तराखंड- चमोली ग्लेशियर अपडेट, मुख्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता, अब तक इतना हुआ है नुकसान
यह भी पढ़े 👉.उत्तराखंड- चमोली अपडेट, अब तक 10 शव मिले, DGP अल्मोड़ा से लौटे, सीएम योगी भी बैचेन, जानिए पूरी अपडेट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी- पत्नी से हुआ विवाद तो ऐसे दर्दनाक तरीके से उठाया आत्मघाती कदम”
Comments are closed.



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

पारिवारिक कलह आज कल बहुत बढ़ गया है कयोकि अब हम सब के अंदर बर्दाश्त कर की शक्ति खत्म होती जा रही है, माँ बाप अब अपने बच्चों को लड़ना व जवाब देना सिखा रहे है न कि बर्दाश्त करने की शिक्षा ।
RIGHT