बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं और प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुँचे और किसी भी विभाग में लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर में पर्यटन, प्राकृतिक संसाधन और कृषि आधारित गतिविधियों के विस्तार की बड़ी संभावनाएँ हैं। उन्होंने साहसिक पर्यटन स्थलों की पहचान, विंटर टूरिज्म को प्रोत्साहन और हेली सेवाओं के विस्तार पर तेज़ी से काम करने को कहा।

कृषि और उद्यान विभाग को लाल चावल, अदरक, हल्दी जैसी स्थानीय फसलों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, शहद उत्पादन बढ़ाने और एप्पल–कीवी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग को अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने हेतु जागरूकता शिविर बढ़ाने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब पेंशन राशि हर माह की 5 तारीख को खातों में भेजी जा रही है…जबकि पहले इसमें लंबा समय लगता था। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे और विभागाध्यक्षों ने विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
