ajay bhatt

उत्तराखंड: हल्द्वानी–दिल्ली एक्सप्रेस-वे की मांग, अजय भट्ट ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हल्द्वानी–गदरपुर–मुरादाबाद/रामपुर–संबल–चंदौसी होते हुए जेवर और दिल्ली तक करीब 300 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मांग की।

अजय भट्ट ने बताया कि क्षेत्रीय जनता लंबे समय से हल्द्वानी से दिल्ली तक तेज, सुरक्षित और आधुनिक एक्सप्रेस-वे की मांग कर रही है। उनका कहना है कि देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस-वे की तरह यह मार्ग भी उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के लाखों लोगों के लिए यात्रा समय और आर्थिक विकास दोनों के लिहाज से गेम-चेंजर साबित होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान

उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा के साथ-साथ यूपी के कई जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा। यात्रा समय कम होगा…दुर्घटनाएं घटेंगी और नए रोजगार अवसर तैयार होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड

भट्ट ने काठगोदाम–नेपाल एशियन हाईवे परियोजना को भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि इस मार्ग के बनने से कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों….जैसे जागेश्वर, रानीखेत, कौसानी, धारचूला, मुनस्यारी, आदि कैलाश और कुमाऊं की घाटियों तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई

उन्होंने यह भी कहा कि ये परियोजनाएँ आपदा प्रबंधन, औद्योगिक विकास और नेपाल सीमा से व्यापार को भी नई गति देंगी। इसलिए दोनों मार्गों का निर्माण जनहित में अत्यंत जरूरी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें