- कालू सिद्ध मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया छत्र अर्पण, भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल
हल्द्वानी — अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित कालू सिद्ध मंदिर में पहुंचकर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए नवनिर्मित मंदिर में छत्र चढ़ाया और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।
गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर का स्थान परिवर्तन किया गया है। नवीन स्थल पर मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात आज उसकी प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मंदिर समिति और महंत श्री कालू गिरी महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस परिवर्तन को सहयोग से संपन्न कराया।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। आयोजन में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी भव्य आयोजन किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली 
