देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इस माह यह उनका बिहार का दूसरा चुनावी दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान जैसे विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार किया है।

भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर को सुबह सवा ग्यारह बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वह महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद अपराह्न में वह महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे और पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर 
