खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई से छह मोबाइल शौचालय वैन का फ्लैग ऑफ किया। ये वैन रेकिट एवं प्लान इंडिया की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत उपलब्ध कराए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पहल पूर्णागिरि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को CSR के अंतर्गत मोबाइल टॉयलेट वैन उपलब्ध कराए हैं। इन छह वैन में चार महिला व चार पुरुष शौचालय के साथ-साथ दो चेंजिंग रूम भी शामिल हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चंपावत के मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी और एडीएम कस्तूभ मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और निजी संस्थाओं के सहयोग से ऐसी पहलें श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेंगी…जिससे मेले में स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम 
