- भुवन खर्कवाल, पूजा खर्कवाल और प्रियंका ने SSC JE में चयन होकर विस्ज्यूला का नाम किया रोशन।
चंपावत : मूलतः खर्क ककनौला के रहने वाले भुवन खर्कवाल ने 20 साल इंडियन नेवी में सेवा करने के बाद विभिन्न परीक्षाओं के लिए घर पर ही तैयारी करी।इनहोंने इससे पूर्व SSC CGL 2018, SSC CPO 2023, UKPSC JE 2021, Intelligence Bureau, UKPSC JE 2023 final की परीक्षाएं पास कर लीं थी। अंत में पीडब्ल्यूडी विभाग में JE पद के लिए उनका चयन हुआ। भुवन खर्कवाल अपने गांव के सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। भुवन खर्कवाल के पिताजी स्वर्गीय दुर्गादत्त खर्कवाल जी खटीमा में एडवोकेट थे।माताजी का कैंसर के कारण 2008 में निधन हो गया था। वह इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और इष्ट मित्रों को दे रहे हैं।
वही खर्क पटौटी के जगदीश खर्कवाल जी की बेटी पूजा खर्कवाल ने भी अपने गांव का नाम रोशन किया है पूजा खर्कवाल की कक्षा 5 तक प्रारंभिक शिक्षा सरकारी विद्यालय प्राइमरी दयारतोली से हुई है कक्षा 8 तक बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट और 12वीं तक की शिक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट से प्राप्त करी। लोहाघाट से पॉलिटेक्निक और बीटेक के बाद घर पर तैयारी करी। वह इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व रिश्तेदारों को दे रही हैं। उनके ग्रामीण निर्माण विभाग में चयन होने पर पूरे ग्राम वासियों में खुशी की लहर है। पूजा खर्कवाल के पिताजी जगदीश खर्कवाल जी की वर्तमान में खड़ी बाजार लोहाघाट में बर्तन की दुकान है।
वहीं सटेरा नरियाल गांव निवासी उमेश नरियाल जी की बेटी प्रियंका नरियाल ने भी अपने गांव का नाम किया रोशन। प्रियंका नरियाल की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर नरियाल गांव से हुई है राजकीय इंटर कॉलेज दयारतोली से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात पॉलिटेक्निक लोहाघाट से किया।
घर पर ही तैयारी के बाद यह उपलब्धि हासिल की। उमेश नरियाल जी नरियाल गांव में दुकानदार हैं।वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व परिवार जनों को दे रही है। विस्ज्यूला का नाम रोशन करने के कारण पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
