रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरी कार, नैनीताल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर घायलों की बचाई जान
आज दिनांक 12. 01. 2025 को *डायल 112 की सूचना चौकी ज्योलीकोट* में समय 00.20 बजे प्राप्त होने पर कि *एक गाड़ी नैना गांव से आगे गहरी खाई में गिर गई है तथा कॉलर अपना लोकेशन भी नहीं बता पा रहे* हैं कि *सूचना पर तत्काल थाना तल्लीताल व चौकी ज्योलीकोट से पुलिस मौके पर* पहुंची। तथा 02 घायलों को त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू करते हुए 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके से शेष 02 घायलों को फायर सर्विस, एसडीआरएफ की मदद से 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को ऊपर सड़क पर लाकर 108(दो वाहन) की मदद से बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया। रेस्क्यू करीब 3 घंटे चला। खाई में गिरे *वाहन संख्या में UP25 DD 4750 (वैगन आर) गाड़ी थी जिसमें चार लोग सवार* थे।सभी को बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया गया है।जिसमें आलोक सक्सेना द्वारा वाहन चलाया जाना बताया। *चारों व्यक्ति बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे थे।* घायलों का विवरण निम्न प्रकार है।1- युवराज पुत्र कपिल निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 17 वर्ष
2- पारस रस्तोगी पुत्र कैप्टन रस्तोगी निवासी बड़ा बाजार बड़ी भौनपुर उम्र 18 वर्ष
3- आलोक सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 42 वर्ष,(ड्राइवर)
4- मौजूम पुत्र नमालूम निवासी बड़ा बाजार महौला खननू बरेली उम्र 26 वर्ष (मृत्यु)
घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचा कर उपचार कराया गया। मौजूम खान को डॉक्टर मृत घोषित किया गया है।जिसमे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम
1- रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल
2- उoनिo अविनाश मौर्य
3- उoनिo सतीश उपाध्याय
4- का0 मलकीत कंबोज
5- का0 चनी राम
6- हो0गा0 मोहित कैड़ा
7 – पी0आर0डी0 विपिन चंद्र
राजस्व टीम, फायर सर्विस व एसडीआरफ़,108 टीम मौजूद रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां 

