Dehradun News- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बाद से ही नए मामलों में कमी आने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है मौत के आंकड़ों में भी पहले से कमी आई है।
राज्य में आज कोरोना के 38 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 342374 पहुंच गया है।

शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 38 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। राज्य में आज किसी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई। वहीं 59 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 328476 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिनमें देहरादून जिले से 08 ,हरिद्वार से 06, नैनीताल जिले से 03, उधमसिंह नगर से 01 , पौडी से 0 , टिहरी से 02, चंपावत से 02, पिथौरागढ़ से 03, अल्मोड़ा 04, बागेश्वर से 02, चमोली से 02, रुद्रप्रयाग से 04 ,उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342374 मरीजों में से 328476 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6039 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7367 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 492 है। इधर रिकवरी रेट 95.94 प्रतिशत पहुंच गया है।
इधर राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
