पिथौरागढ़। देवत में पहाड़ी से एक बोल्डर नहीं बल्कि दिल्ली में रहने वाले सुनील कुमार के परिवार के ऊपर दुःखों का पूरा का पूरा पहाड़ गिरा है। परिवार की सारी खुशियां बोल्डर के नीचे दबकर रह गई। प्रिंस की मां को तो खबर ही नहीं है कि अब उनका जिगर का टुकड़ा इस दुनिया में नहीं रहा। बेटे की मौत से अंजान गर्भवती महिला अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही है।
जिला अस्पताल में भर्ती घायल गीता देवी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रिंस की मां शालिनी देवी

(38) उनकी भांजी है। विवाह के बाद वह दिल्ली में ही रहती है। शालिनी के पति सुनील दिल्ली में नौकरी करते हैं। पूजा के लिए तीनों दो दिन पहले ही 17 अगस्त को देवत गांव पहुंचे। सोमवार रात पूजा के बाद सभी सो गए, रात एक बजे कुछ गिरनेकी आवाज सुनी, लेकिन चंद मिनटों में उन्होंने प्रिंस को बोल्डर के नीचे दबा देखा। बोल्डर से दबे प्रिंस के दो बार मम्मी, मम्मी… पुकारा और फिर प्राण त्याग दिए। देवत हादसे में घायल प्रिंस की मां शालिनी पांच माह की गर्भवती है। जिला महिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 


