देहरादून: राजधानी के बसंत विहार क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चाय बागान इलाके में एक युवती का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
घटना श्यामपुर के आदर्श विहार क्षेत्र की है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर चाय बागान में पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी। संदिग्ध स्थिति में कट्टा पड़ा देख लोगों को शक हुआ…जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची और कट्टा खोला तो अंदर युवती का शव देखकर सभी सन्न रह गए। शव की स्थिति देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की मौत कुछ ही घंटों पहले हुई होगी। हालांकि शरीर पर किसी बड़े चोट का निशान नहीं मिला है…लेकिन युवती के मुंह से खून निकल रहा था और हाथ-पांव पर खरोंच के हल्के निशान भी पाए गए हैं।
फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
थाना बसंत विहार पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि शव को किसने और कब यहां फेंका। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
