- पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची
देहरादून : भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओ की सूची जारी कर दी है। ये सभी पर्यवेक्षक की भूमिका में जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाएंगे और वहां चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पंचायत चुनावों की अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी है। जिसमें विधानसभावार दो दो प्रवासी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और चुनाव प्रबंधन दोनों का दायित्व संभालेंगे। वे संबंधित क्षेत्र की सभी जिला पंचायत सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। साथ ही प्रत्येक प्रधान, बीडीसी सदस्य पद के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाने का प्रयास करेंगे। ये सभी प्रवासी कार्यकर्ता संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया तक क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन का काम संभालेंगे।
रुद्रपुर विधानसभा में चन्दन बिष्ट, श्री पाल राणा
धारचूला श्री गणेश भंडारी, श्रीमती कमला चुफाल, डीडीहाट श्री अशोक नांबियाल, श्री मनोज सामंत, पिथौरागढ़ श्रीमती मीना गंगोला, श्री लोकेश भट्ट, गंगोलीहाट श्री इंद्र सिंह फर्स्वाण, श्री ललित पंत, कपकोट श्री देवेंद्र गोस्वामी, श्री खड़क सिंह टंगड़िया, बागेश्वर श्री सुरेश कांडपाल, श्रीमती चंपा आर्य, द्वाराहाट श्री कैलाश पंत, श्री नरेंद्र भंडारी, सल्ट श्री प्रेम शर्मा, श्री दीप पांडे, रानीखेत श्री पूरन संगेला, श्री भूपेंद्र कांडपाल, सोमेश्वर श्री शिव सिंह बिष्ट, श्री ललित पटवाल, अल्मोड़ा श्री अरविंदर बिष्ट, श्री गौरव पांडे, जागेश्वर श्री रवि रौतेला, श्री कैलाश गुरुरानी, लोहाघाट श्री श्री दर्पण कुमार, श्री शंकर पांडे, चंपावत श्री सतीश पांडे, श्री शंकर कोरंगा, लाल कुआं श्री अनिल कपूर डब्बू, श्री कमल नयन जोशी, भीमताल श्री महेंद्र नेगी, श्री प्रदीप जनौटी, नैनीताल श्री देवेंद्र ढैला, श्री विजय भट्ट, कालाढूंगी श्री प्रकाश हरबोला, श्री गोपाल रावत, रामनगर श्री गुंजन सुखीजा, श्री अजय राजौर, जसपुर श्री आशीष गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह, काशीपुर श्री विवेक सक्सेना, श्री समीर आर्य, बाजपुर श्री राम मेहरोत्रा, श्री रवि पाल, गदरपुर श्री उत्तम दत्ता, श्री गुरविंदर सिंह चंडोक, किच्छा श्री दिनेश आर्य, श्री भारत भूषण चुघ, सितारगंज श्री दान सिंह रावत, श्री गोपाल बोरा, नानकमत्ता श्री नेत्रपाल मौर्य, श्री रामपाल, खटीमा श्री दीपक मेहरा, श्री राम दत्त जोशी के नाम शामिल हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) प्रशासन की छापेमारी, फायर NOC नहीं मिलने पर 5 कोचिंग सील
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भूमि के कुर्रे में विलम्ब होने पर आयुक्त ने नाराज, SDM को किया तलब
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) निजी स्कूलों की मनमानी पर सबसे बड़ा शिकंजा, 1 रुपए में TC, एक्ट्रा फीस वापस करने के निर्देश लागू
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के विकास विजन को किया साझा
देहरादून : पूरे उत्तराखंड में 28 से तेज बारिश का दौर
उत्तराखंड में बंदरों का आतंक! हमले से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरी महिला
उत्तराखंड: दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदलीं
UTTRAKHAND : खुशियां लेकर लौट रहा था परिवार…रास्ते में तेज रफ्तार कैंटर ने सब कुछ बदल दिया
UTTRAKHAND: मामा की बेटी से निकाह किया…गुस्से में मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोद डाला 
