उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है हालांकि बीते दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तो वहीं, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस ने 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची तय कर दी है। सूत्रों के अनुसार के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है।
इन विधानसभा सीटों से होंगे ये उम्मीदवार…….
डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
रामनगर – हरीश रावत
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ0 महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश 

