नगर निकाय चुनावों से पहले चमोली जनपद में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका।
गौचर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुनील पंवार सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा।
गौचर (चमोली) नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को चमोली जनपद में एक बड़ा झटका लगा है। गौचर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के युवा व कदावर नेता सुनील पंवार ने अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सुनील पंवार के समर्थन में कई कांग्रेसी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने भी अपने पद व पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस को नगर निकाय चुनाव से पूर्व असहज कर दिया है।
सुनील पंवार ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है,व कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने वालों को तवज्जो देकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस पार्टी के उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण उन्होंने अपने पद व पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। कहा कि वह जनता के आशीर्वाद से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है जिस कारण उन्होंने यह फैंसला लिया है। कहा कि वह नगर पालिका का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ने जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
