नैनीताल। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने के दौरान अगर किसी लाभार्थी को परेशानी होती है तो वह सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने नैनीताल जिले में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों और वहां उपलब्ध उपचार सेवाओं की जानकारी भी जारी की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान किसी तरह की समस्या आने पर लाभार्थी स्वास्थ्य विभाग से शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी अस्पताल में इलाज के दौरान परेशानी होने पर भी लाभार्थी सीधे सीएमओ से संपर्क कर सकता है।

नैनीताल जिले में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पताल और संपर्क नंबर इस प्रकार हैं।
आई विजन प्राइवेट लिमिटेड में नेत्र संबंधी उपचार की सुविधा है। संपर्क नंबर 8126262643 है।
बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और पॉलीट्रॉमा की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 9917466072 है।
वेदांता नेत्रालय में नेत्र रोगों का उपचार किया जाता है। संपर्क नंबर 9837362220 है।
रही केयर प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क नंबर 9779925382 है।
बृजेश अस्पताल में बर्न प्रबंधन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, बाल चिकित्सा और न्यूरोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 6396261710 है।
बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और ईएनटी की सेवाएं हैं। संपर्क नंबर 8533838306 है।
बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 7300919149 है।
साई अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और यूरोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 9639929360 है।
आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा है। संपर्क नंबर 7087434647 है।
उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नवजात देखभाल, नेत्र विज्ञान, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और यूरोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 8194005414 है।
सुभानु आई अस्पताल में नेत्र उपचार की सुविधा है। संपर्क नंबर 9068991180 है।
अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा और पॉलीट्रॉमा की सेवाएं हैं। संपर्क नंबर 9456169935 है।
द ब्राइट अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और यूरोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क नंबर 9997191805 है।
नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और बाल चिकित्सा की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 7534818002 है।
एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, बाल चिकित्सा और पॉलीट्रॉमा की सुविधा है। संपर्क नंबर 9759016789 है।
स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, प्रसूति, बाल चिकित्सा और लेप्रोस्कोपी की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 7428323254 है।
संजीवनी अस्पताल में इमरजेंसी पैकेज, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा और संक्रामक रोगों के उपचार की सुविधा है। संपर्क नंबर 8077125259 है।
अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी और स्त्री एवं प्रसूति रोग की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 9639371371 है।
डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा के यहां कार्डियोलॉजी और जनरल मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क नंबर 8191018585 है।
ज्योति नेत्रालय में नेत्र रोगों का उपचार किया जाता है। संपर्क नंबर 9411327717 है।
चंदन अस्पताल में बर्न प्रबंधन, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, इमरजेंसी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पॉलीट्रॉमा और यूरोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 9415647116 है।
बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जनरल मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क नंबर 9997708749 है।
दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर में उन्नत नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क नंबर 9871576618 है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को योजना के तहत इलाज लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अगर उपचार के दौरान किसी लाभार्थी को समस्या आती है तो वह तत्काल सीएमओ से संपर्क कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग शिकायत का संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा की 12वीं जीत, पूर्व चेयरमैन को मिली करारी हार
सीएम धामी सरकार के कार्यकाल में दुग्ध समितियों के चुनाव, मुकेश बोरा लगातार 12वीं बार जीते
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता की पदयात्रा पहुंची हाट कालिका मंदिर, अब 27 सितंबर को होगी बड़ी रैली
उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे 11 प्रमुख कार्यक्रम
धामी कैबिनेट के फैसले से किसे कितना फायदा? 10 बड़े फैसले एक क्लिक में पढ़िए….
ऋषिकुल का बदलेगा पूरा स्वरूप, धामी सरकार ने बना लिया बड़ा प्लान
आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे CMO से करें संपर्क, नैनीताल में अस्पतालों की सूची जारी
देहरादून : ED का छापा, सोना, कैश और घड़ियां बरामद
नैनीताल :(बड़ी खबर) ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच., जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत 
