उत्तराखंड की क्रिकेट टीम विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हो गई है अंतिम आठ में पहुंचने का उत्तराखंड का सपना दिल्ली की टीम ने तोड़ दिया प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने उत्तराखंड को 4 विकेट से हराया है और दिल्ली को जिताने वाले कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड के ही रामनगर के युवा खिलाड़ी अनुज रावत हैं जिन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए 95 रनों की शानदार पारी खेली और कप्तान के साथ 143 रनों की शानदार पारी नसीब से पूरा मैच पलट दिया।
उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 287 रन बनाए उत्तराखंड की तरफ से कमल कन्याल ने 77 जय बिष्ट ने 31 कप्तान कुणाल चंदेला ने 62 दीपांशु नेगी ने 20 और सौरव रावत ने 44 वैभव ने 29 और मयंक मिश्रा ने 15 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई दिल्ली के टीम के 100 रनों के भीतर ही 5 विकेट गिर गए जिनमें मनजोत कालरा 29 रन पर आउट हो गए जबकि ध्रुव दो हिम्मत सिंह 16 शर्मा 13 और ललित यादव 9 रन बनाकर वापस चले गए इस बीच कप्तान प्रदीप सांगवान और अनुज रावत ने लड़खड़ा की पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की।
अनुज रावत ने 85 गेंदों में ताबड़तोड़ 95 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 6 छक्के लगाए वही प्रदीप सांगवान ने भी 49 गेंदों में 58 रन बनाते हुए मैच को दिल्ली की झोली में डाल दिया। इस हार के साथ ही उत्तराखंड की टीम विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हो गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: गन्ना किसानों का 10 करोड़ भुगतान
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 
