आदमखोर गुलदार ने 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना को दिया अंजाम

उत्तराखंड- यहां पहाड़ में गुलदार ने बुजुर्ग को मार डाला, घर मे मचा कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन्यजीव हमले में एक और व्यक्ति ने अपनी जान गवा दी रानीखेत के तहसील चमड़खान के गांव टानारैली में गुलदार ने घात लगाकर बुजुर्ग को मार डाला। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव टानारैली के निवासी रमेश चंद्र उर्फ रघुवर दत्त पुत्र हीरा बल्लभ उम्र 60 वर्ष पुरोहित के साथ-साथ गांव की शादियों में खाना भी बनाने का काम करते थे रविवार की शाम को वह अपने गांव से चमड़खान बाजार गए थे। वापसी में आते समय रात 10:00 बजे घर से थोड़ी ही दूरी पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया।

गुलदार के हमले में चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े जहां रघुवर खून से सने हुए और मृत पड़े हुए थे। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई लोगों में गुलदार के हमले की खबर के बाद दहशत व्याप्त हो गया वहीं घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को लगी तो वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते ही आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिया है फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: उत्तराखंड की इस खास परंपरा को बचाने की पहल, हल्द्वानी में जुटेंगे ढोल-दमाऊ के कलाकार
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें