नैनीताल : जिले में एक और युवक को बाघ ने मार डाला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर के पाटकोट के भलोन गांव में बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया

रामनगर। के पाटकोट क्षेत्र के भलोन गाँव से इस वक्त एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति को बाघ उठाकर ले गया जिसकी डेड बॉडी बरामद कर ली गई है।


इस घटना की जानकारी समाजसेवी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने दी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का घर पाटकोट इंटर कॉलेज के पास स्थित है। नरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार इस इलाके में आए दिन बाघ की आवाजाही देखी जाती रही है लेकिन इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अत्यधिक झाड़ियाँ उगी हुई हैं खासकर उन जमीनों पर जिन्हें डीलरों द्वारा खरीदा गया है और साफ़ नहीं किया गया। इन्हीं झाड़ियों की आड़ में बाघ अक्सर रिहायशी इलाकों के पास तक आ जाता है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। समाजसेवी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि आज की इस घटना के बाद हमें भी डर लगने लगा है शाम होते ही बाघ घरों के पास दिखाई देता है। फिलहाल समय शाम 6 बजकर 45 मिनट का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मरीजों को मिलेगी राहत: उत्तराखंड मे यहाँ अस्पताल में शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: सरकारी विद्यालय के होनहार आर्यन का सैनिक स्कूल के लिए चयन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें