हल्द्वानी। हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग में ज्यूलिकोट के पास एक बाइक सवार की डंपर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची हादसे की जांच में जुट गई है।
ज्यूलिकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के अनुसार ओखलकांडा निवासी बाइक चालक 19 वर्षीय सूरज पुत्र हरीश चंद आर्या ज्यूलिकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। सूरज की मोटरसाइकिल संख्या यू.के.04 एम 8954 डंपर के नीचे जा घुसी।
आशंका जताई जा रही है कि डोलमार के समीप हल्के मोड़ में सूरज अनियंत्रित हो गया होगा और डंपर से जा भिड़ा। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने के कारण जांच के बाद ही हादसे का मुख्य कारण पता चल सकेगा।

गुरुवार शाम लगभाग 7:15बजे हुए हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सूरज को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपने की तैयारी कर रही है। बताते चलें उत्तराखंड में लगातार हो रहे हादसों के चलते बेवक्त कई लोगों को मौत के मुंह में जाना पड़ा है। चाहे वह अल्मोड़ा में सल्ट बस हादसा हो जिसमें 36 लोगों ने जान गवा दी बाद में दो लोगों को और मिलाकर 38 लोगों की मौत हुई इस भीषण हादसे ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया था।इस हादसे के बाद बीते दिनों देहरादून में बेहद खौफ़नाक सड़क हादसे में 6 छात्रों की मौत हुई है। वहीं बीती रात हरिद्वार के रुड़की में बारातियों का वाहन हादसे का शिकार हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
