नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 12 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई। इस दौरान उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और राज्य में चल रही योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।
डॉ. धन सिंह रावत ने अमित शाह को उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर काम किया जा रहा है।
मुलाकात के दौरान राज्य में सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयासों की भी जानकारी दी गई। डॉ. रावत ने हाल ही में हुए जिला सहकारी बैंकों के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की सफलता का भी उल्लेख किया। साथ ही सहकारिता संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लागू 33 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।
इन योजनाओं पर भी हुई चर्चा
डॉ. रावत ने अमित शाह को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और मिलेट्स मिशन की प्रगति के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने, पशुधन आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ाने, मिलेट उत्पादन को प्रोत्साहित करने और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत जिलों में जिला सहकारी बैंकों के संचालन तथा सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत करने से जुड़े विषय भी अमित शाह के सामने रखे गए।
अमित शाह ने की डॉ. रावत के प्रयासों की सराहना
प्रेस नोट के अनुसार, मुलाकात के दौरान अमित शाह ने उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन के विस्तार और नए प्रयासों के लिए डॉ. धन सिंह रावत की सराहना की। उन्होंने सहकारिता चुनावों में भाजपा को मिली सफलता के लिए डॉ. रावत के नेतृत्व की भी प्रशंसा की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
