अल्मोड़ा- अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे तहसील में 1 सप्ताह पहले महिला को मौत के घाट उतारने वाले आदमखोर गुलदार को आखिरकार मार गिराया है लगातार लोगों पर हमले करने के बाद वन विभाग ने इस गुलदार को आदमखोर घोषित किया था जिसके बाद हिमाचल से पहुंचे शिकारी दल ने मासूम लोगों को शिकार बनाने वाले आदमखोर का शिकार कर डाला।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- पढ़िये क्यों खास है ये बिल्ली, बेंगलुरु से इस बिल्ली को खोजने हल्द्वानी पहुँचा परिवार
पिछले सप्ताह 17 जनवरी की रात को अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे तहसील के 25 किलोमीटर दूर बारंगल गांव में आदमखोर गुलदार ने शांति देवी उम्र 50 वर्ष पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था करीब 300 मीटर दूर जंगल से महिला का शव अगले दिन बरामद किया गया जिसके बाद वन विभाग ने इस गुलदार को आदमखोर घोषित किया और मशहूर शूटर ज्वाय हुकिल ने टीम के साथ मचान तैयार कर आदमखोर पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
लेकिन शिकारियों की भनक आदमखोर को लग चुकी थी वह 2 दिन तक इलाके से गायब हो गया पिछले मंगलवार को आदमखोर ने किम बगड़ में लगाए हुए हिजड़े के पास गाय को शिकार बनाया। जिसके बाद शिकारी दल ने रात को ही गुफा के आसपास आदमखोर की तलाश शुरू कर दी रात 10:45 पर हिमाचल प्रदेश से पहुंचे आशीष दासगुप्ता ने आदमखोर को देख लिया और सीधा निशाना साधा जोकि आदमखोर गुलदार को लगा और इसी के साथ आतंक के अंत का खात्मा भी हुआ।
यह भी पढ़े 👉 अल्मोड़ा- CM रावत का आज से अल्मोड़ा दौरा, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
ग्रामीणों के मुताबिक 26 दिसंबर से अब तक यह आदमखोर गुलदार 4 लोगों पर हमला कर चुका था सबसे पहले सब 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत बारंगल के टोक डोडियाल बाखल में अंजू देवी पर झपट्टा था। इसके बाद 30 दिसंबर को कमलादेवी पर और 7 जनवरी को तुलसी देवी पर और चौथे हमले में उसने शांति देवी को ही शिकार बना डाला था आदमखोर के अंत के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “अल्मोड़ा- (बड़ी खबर) महिला को मौत के घाट उतारने वाला आदमखोर तेंदुआ इस शिकारी की गोली से हुआ ढेर”
Comments are closed.



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

Outstending work
ys