पौड़ी गढ़वाल: मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर के अधिकारियों का दल पौड़ी पहुंचा। गुलदार के हमले में मृत राजेंद्र नौटियाल के परिवार से भेंट कर प्रभावित परिवार को सांत्वना और मुआवजे की अग्रिम राशि का चेक दिया गया।
वन विभाग के प्रमुख सचिव और गढ़वाल मंडल आयुक्त ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आदमखोर गुलदार के निस्तारण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
दौरे के दौरान विकास भवन में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर रेंज स्तर पर नियमित रूप से मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के उपाय अपनाए जाएँ। ‘क्या करें-क्या न करें’ आधारित जनजागरूकता सामग्री तैयार कर लोगों तक पहुँचाई जाएगी और सोशल मीडिया व व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से वन्यजीव गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा की जाएगी।
प्रमुख सचिव ने झाड़ी कटान अभियान के लिए लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत और नगर पालिका को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आयुक्त गढ़वाल और जिलाधिकारी ने कहा कि समुदाय का सहयोग और समय पर सुरक्षा उपाय लागू करना इस संघर्ष को कम करने में बेहद महत्वपूर्ण है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
