हल्द्वानी- सीएम व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के लिए कुमाऊं की प्रसिद्ध लोकगायक माया उपाध्याय ने एक गाना तैयार किया है। चेहरा घोषित करने की चर्चाओं के बीच इस गीत से भाजपा के साथ कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। जानकारी मुताबिक 28 जनवरी को मुखानी के एक बैंक्वेट हाल में हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में इसे लांच किया जाएगा।
बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत पंजाब के प्रभारी बनने के बावजूद उत्तराखंड की राजनीति में सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। लाकडाउन से लेकर अब तक वह पूरे प्रदेश का भ्रमण कर चुके हैं। वहीं, हाल में उन्होंने चेहरा घोषित कर आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा से मुकाबला करने की बात कई बार दोहराई है। पूर्व सीएम का कहना है कि चुनाव में स्थानीय मुद्दों पर फोकस करना बेहद जरूरी है।

हालांकि, पार्टी के अंदर उनके बयान को लेकर कुछ लोगों की राय बिलकुल अलग नज़र आई। मगर हरीश रावत गुट के लोगों ने उनके चेहरे पर मुहर लगाने को लेकर खुलकर अनपी बात रखी। सूत्रों की माने तो कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत के समर्थक बड़ी संख्या में जुटेंगे। गीत के जरिये उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को भी गिनाया जाएगा। हल्द्वानी में इस दिन हरदा खेमे के लोगों का शक्ति प्रदर्शन भी होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 

