सोनी टीवी पर प्रसारित देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 में उत्तराखंड के चंपावत के पवनदीप राजन की सुरीली आवाज में पूरे देश में जादू बिखेरा है। पहाड़ की सुनहरी वादियों से माया नगरी पहुंचे पवनदीप की आवाज में ऐसा जादू है कि उसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। इंडियन आईडल के सीजन 12 में प्रवेश लेते ही जजों ने पवनदीप राजन की प्रतिभा को पहचान लिया था यही वजह है कि एक के बाद एक परफॉर्मेंस में पवनदीप राजन ने न सिर्फ सुर्खियां बटोरी बल्कि जजों को भी अपना दीवाना बना दिया।
रविवार को रिपब्लिक डे स्पेशल शो पर पवनदीप राजन ने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ गीत जैसे ही अपनी सुरीली आवाज में गाना शुरू किया तो शो में मौजूद जज समेत कई लोगों के आंसू निकल पड़े। गीत के अंत में वंदे मातरम ने शो के अलावा पूरे देश भर में इंडियन आइडल देख रहे लोगों को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

पवनदीप राजन की परफॉर्मेंस को न सिर्फ जजों ने सराहा बल्कि सोशल मीडिया में भी पवनदीप के लिए वोट फॉर पवनदीप अभियान चला उत्तराखंड के लोग पहले दिन से ही अपने पहाड़ के पवनदीप राजन को इंडियन आइडल का विनर मानते हुए उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी प्रदेश की जनता से पहाड़ के बेटे पवनदीप राजन के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 
