Udham Singh Nagar News- यहा सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं आज एक और दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बरेली जिले के बहेङी कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से उत्तराखंड पीएसी 31वाहिनीं के मेस कर्मी सहित दो लोगो की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक अनिल कलौनी ( 29) वर्ष पुत्र चंद्रशेखर कालोनी निवासी खटीमा 31 वाहिनीं पीएसी में मेस कर्मी था। शुक्रवार की रात वह एनएच 74 सितारगंज मार्ग पर सिरसा चौकी कोतवाली बहेड़ी जनपद बरेली अंतर्गत मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। उसके साथ दुर्योधन (35) पुत्र शोभन सिंह निवासी नानकमत्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों काफी देर तक वहां सड़क किनारे पड़े रहे। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
सिरसा चौकी पुलिस की सूचना पर रात्रि लगभग 2 बजे आपातकाल सेवा 108 से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया, वहीं दुर्योधन को सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया। उसने शनिवार सुबह हल्द्वानी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनिल का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही दुर्योधन के पोस्टमार्टम की कार्यवाही हल्द्वानी में की जा रही है।
अनिल की दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलने पर आसिटेंट कमांडेंट पीएसी 31 वाहिनी राजेन्द्र कोश्यारी ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंंच जानकारी ली।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
