दिनेशपुर/रुद्रपुर- जनपद उधम सिंह नगर के थाना दिनेशपुर मे बाइकसवार तीन व्यक्ति विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से ज़ोरदार भिड़ंत हो गईं। भिड़ंत इतनी जोरदार रही इसमें दो किशोर युवकों की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 17 वर्षीय अमन सक्सेना थाना दिनेशपुर के केवलगंज निवासी अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। बताया जाता कि अपने रिश्तेदार विक्की एवं शिवा को अपने साथ लेकर बाईक यूपी 25 एएच 2337 से घूमने निकल गया। मगर चंदनपुर से लौटते हुये रामबाग के पास अचानक विपरीत दिशा से मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली उनके सामने आ गयी।
जिस पर वह अपना नियंत्रण खो बैठा ओर तीनो ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़े। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस व 108 को दी। मगर तब तक अमन दमतोड़ चुका था। वही अस्पताल जाते समय विक्की ने भी दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप घायल शिवा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि हादसे के ट्रैक्टर चालक ट्राली समेत फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। फ़िलहाल मृतकों के घर मे कोहराम मच गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर 

