देहरादून: महिला क्रिकेट टीम ने राज्यवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने अपने तीसरे मुकाबले में चंडीगढ़ को 103 रनों से हराया। उत्तराखंड महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए कप्तान अंजू तोमर ने नाबाद 124 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल था। इसके अलावा सारिका कोली ने 58 और रीना जिंदल ने 26 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत उत्तराखंड चंडीगढ़ के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख पाया।
बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट 22 रनों पर गिरा और इसके बाद उत्तराखंड के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को वापसी का मौका ही नहीं दिया। चंडीगढ़ के लिए शिवानी ठाकुर ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिवांगी ने 23 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की गेंदबाजी की बात करें तो अमीशा भंडारी ने तीन अंजलि और राधा ने 2-2 व कप्तान अंजू तोमर ने 1 विकेट अपने नाम किया। बता दें कि वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह दूसरी जीत है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
