हरिद्वार: श्यामपुर-नजीबाबाद हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कांगड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर के भीतर तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते वह धधक उठा। गनीमत रही कि चालक और परिचालक समय रहते बाहर कूद गए…वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक कंटेनर चालक ने वाहन को किसी काम के चलते कुछ देर के लिए सड़क किनारे खड़ा किया था। उसी दौरान कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तार से निकली चिंगारियों ने तुरंत आग पकड़ ली और पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी तेज थी कि आस-पास मौजूद लोग मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मौके पर तुरंत श्यामपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया…लेकिन तब तक कंटेनर में रखा पुराना फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
श्यामपुर थाना प्रभारी एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है…लेकिन आग के कारण भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित 
